Header Banner

ट्रेक्टर चलाकर नामांकन भरने पहुंचे रघु मीणा

BY — April 6, 2019

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के रूप में किया आवेदन
मुख्यमंत्री गहलोत भी पहुंचे

उदयपुर। उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा आज अपरान्ह टाउनहॉल से ट्रेक्टर चलाकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव रिर्टर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के पश्चात् टाउनहॉल में विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के विकास के लिए देवास-तृतीय फेज को जल्दी शुरू करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को गुमराह किया है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं पर अत्याचार की बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश में घृणा, नफरत और हिंसा का माहौल है। राहुल गांधी प्यार, मोहब्बत की बात करते हैं। आधुनिक भारत कांग्रेस की देन है। राष्ट्रभक्ति के लिए हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना है। राहुल जी ने जो वादा किया है, उसे कांग्रेस पार्टी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से पूर्ण करेंगी।

सभा को सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा, चिक्त्सिा मंत्री रघु शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सामाजिक न्याय मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, विवेक कटारा, सज्जन कटारा, सुरेश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिनेश दवे, हेमंत श्रीमाली लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, मांगीलाल गरासिया, नगराज मीणा, हीरालाल दरांगी, नीलिमा सुखाडिय़ा, जगदीश राज श्रीमाली, चन्दर सिंह कोठारी, दिनेश श्रीमाली, शकील खान, राहुल व्यास, मोहसिन खान, ब्लॉक अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूरण मेनारिया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply