Header Banner

डीपीएस का लेकसिटी शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

BY — August 17, 2019

उदयपुर। बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपूताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज संघ एवं विश्व शतरंज महासंघ के तत्वाधान में चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में डागलियांे की मगरी में स्थित भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी में आयोजित ‘स्मार्ट गर्ल क्विन्स आॅफ इंडिया फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता’ में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर की कक्षा 6 की अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी आन्या चावत ने अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर 6 अंक प्राप्त कर ओपन वर्ग में दसवाँ स्थान हासिल किया एवं 1000 रूपयें की राशि के साथ ट्राफी पर अपना कब्जा किया।

9 चक्रों तक चली इस प्रतियोगिता में कक्षा छह की उत्सवी दवे ने गुजरात की अंतराष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी शाह अनिला किशोर कुमार के साथ ही अन्य प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला कर 5.5 अंक हासिल करते हुए अण्डर 15 वर्ग में चैथे स्थान पर कब्जा जमाया। साथ ही नेहल तलेसरा, दिशा यादव, रिताशा जैन, आयत बजाज, धुन भूत ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply