शान्ति यात्रा के दल ने पाक प्रदर्शन कारियों के सामने फहराया तिरंगा

BY — August 17, 2019

कल पहुंचेगा उदयपुर एयरपोर्ट पर दल
उदयपुर। गत 1 जुलाई को अहमदाबाद से विश्व शान्ति यात्रा पर निकला दल 12 अगस्त को लंदन पहुंच कर 15 अगस्त को लंदन के अम्बेडकर हाउस में भारतीय ध्वज फहरा कर सभी भारतीयों का सिर गर्व से उंचा कर दिया।

12 अगस्त को पहुंचने पर हारविक शहर के मेयर ने दल का स्वागत किया, उसके पश्चात काफिला सीधा लंदन में अम्बेडकर हाउस पहुंचा, वहां पहुंचकर अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
दल के सदस्य दिनेश कटारिया ने बताया कि 15 अगस्त को भारतीय दूतावास लंदन में जब हमारा कारवाँ पहुंचा, तब दूतावास के बाहर पाक प्रदर्शनकारी इकट्टा हो रहे थे, हम लोगों को वहाँ की पुलिस प्रोटेक्शन में दूतावास ले जाया गया, वहाँ राजदूत सहित काफी गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा भारतीय दल का सम्मान किया। इसी बीच बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। कार्यक्रम के तुरंत पश्चात हमें भारी सुरक्षा के साथ बाहर ले जाया गया। वहाँ से हमें अम्बेडकर भवन जाना था लेकिन हमें वहाँ जाने के लिए मना किया गया क्योंकि वहाँ भी प्रदर्शनकारीयों के आने की संभावना थी पर हमने तय कर रखा था की रैली का समापन अम्बेडकर भवन में करेंगे तो काफी विचार विमर्श के बाद ये तय हुआ हम लोग वहाँ जायेंगे, गाड़ियों को थोड़ा दूर पार्क करेंगे और भवन में एक साथ न जाकर 2-2 कर के जायँगे, हमने सोचा महिलाओं को नहीं ले जाया जाये पर महिलाओं ने बड़ी हिम्मत दिखाई, कहा हम जब इतना लम्बा सफर कर के यहाँ तक पहुंचे हैं तो अम्बेडकर भवन भी चलेंगे, इस तरह दल के सारे सदस्य अम्बेडकर भवन पहुंचे जहाँ भारतीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान किया इसी के साथ विधिवत रूप से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रैली का समापन हुआ, इस दल में उदयपुर के दिनेश कटारिया, राजेंद्र शर्मा, अब्बास अली बन्दूक वाला, पवन धूपिया, सुनील लड्ढा व प्रीति लढ़ा शामिल था। यह दल 19 अगस्त को दोपहर 2.35 पर उदयपुर एयरपोर्ट पर पंहुचेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *