Header Banner

वृद्धाश्रम में दी वरिष्ठ नागरिकों को अपार खुशी

BY — August 18, 2019

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक दिन बिता कर उन्हें अपने परिवार का अहसास कराया।

राउंड टेबल इंडिया के अनंजय जैन एवं लेडिज सर्किल इंडिया की नेहा कोठारी ने बताया कि इस उम्र में वरिष्ठ नागरिकों को अपनों से बिछुड़़ने का दुख होता है लेकिन वहंा जा कर उनके साथ खाना खा कर उन्हें एक पारिवारीक माहौल देने का प्रयास किया। इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ नागरिकों के जन्म दिन के मौके पर केक काटकर उन्हें बीते दिनों की याद दिलायी। यह देखकर वे बहुत खुश थे कि अब युवा पीढ़ी आगे आकर इस तरह के समाजोपयोगी कार्य कर रही हैं। युवा पीढ़ी के साथ समय बिता कर हमें गर्व की अनुभूति हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply