Header Banner

जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कपड़े

BY — August 18, 2019

उदयपुर। एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले शहर में चलाए जा रहे अभियान बीइंग मानव की टीम ने आज शहर के फतेहपुरा एवं अन्य ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए।

एम स्क्वायर फाउण्डेशन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि बीइंग मानव की टीम आमजन के सहयोग से घर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं को इकट्ठा कर तथा उन्हें उपयोग योग्य बनाने के बाद जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाता है। अभियान की संयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि इस बार शहरभर से दानदाताओं का भरपूर सहयोग मिला और करीब पांच हजार कपड़ो को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा चुका है। आगामी दिनों में भी इसी तरह आमजन के सहयोग से अनुपयोगी वस्तुओं को आमजन के सहयोग से इकट्ठा कर उन्हें एक प्रक्रिया के तहत पुनः उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कई बड़ी संस्थाएं भी सहयोग हेतु आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह की 23 तारीख को आयोजित किया जाता है।
अभियान से जुड़ी प्रिया सचदेव बताती है की उदयपुर के सभी परिवारांे का उदेश्य होना चाहिये घर मे एसी कोई भी अनुपयोगी वस्तु या कपडे है तो उसे जरुरतमन्द तक पहुँचाया जाए। अभियान के दौरान अर्पित मंगल, नारीत्व संस्थान से प्रिया सचदेव, ओम टांक आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply