Header Banner

अरावली में आरटीयू का नवम दीक्षांत समारोह

BY — August 19, 2019

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के निर्देशानुसार अरावली इंस्ट्ीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में नवम् दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पीएस तलेसरा, चेयरमेन, पायरोटेक ग्रुप आॅफ इन्डस्ट्री, विशिष्ट अतिथि मानिक नाहर, स्पेशल गेस्ट प्रो. अजय कुमार शर्मा, डीन सीटीएई उदयपुर थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक ओपी अग्रवाल एवं सचिव एनएल खेतान, ने की। संस्थान के निदेशक डाॅ. हेमन्त धाभाई ने अतिथीयों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में 2017-2018 तक के बीटेक, एमसीए एवं एमटेक के विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर कि उपाधिया प्रदान कि गई। इस आयोजन में संस्थान के पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया व अपने अनुभव को व्यक्त किया। कार्यक्रम के अन्त में पूर्व छात्रों को महाविद्यालय की एल्युमिनी एप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply