जिंक द्वारा रबी किसानों को कृषि महत्व हेतु रात्रि चौपाल

BY — December 20, 2019

जिंक द्वारा रबी किसानों को कृषि महत्व हेतु रात्रि चैपाल
हिन्दुस्तान जिं़क जावर माइंस द्वारा बीआईएसएलडी के सहयोग से ‘समाधान’ परियोजना के अन्तर्गत रबी किसान हेतु रात्रि चैपाल का आयोजन जावर गांव के ग्राम पंचायत पर किया गया जिसमें परियोजना से जुडे जावर तथा रवा के कुल 60 किसानो नें भाग लिया।

इसमें जावर के कृषि पर्यवेषक सोरन सिंह जाटव ने किसानों को रबी फसलों गेंहु व चना की उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को रबी फसलों में किए जाने वाले कृषि कार्यों के महत्व के बारे में बताया। जाटव ने गेंहु की फसल में समुचित सिंचाई प्रणाली, कीट व व्याधियों की रोकथाम, उचित नमी पर फसल की कटाई व भण्डारण के साथ फसल की महत्वपूर्ण विधियों पर किसानों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक मजदूर संघ के अध्यक्ष लालुराम मीणा, हेड भू-विभाग डाॅ. संदिप राजपुत, हेड एडमिन के.जे.के चैधरी , हेड सुरक्षा विनय कुमार उपस्थित थे । जिन्होने किसानों के साथ खेती करने के तकनीकी ज्ञान को समझा।
इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड-व बी. आई. एस. एल. डी ‘समाधान’ परियोजना के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार व अनिश होला ने चलचित्र के माध्यम से जावर माइन्स क्षैत्र में चल रही समाधान परीयोजना की गतिविधियों को दर्शाया। कार्यक्रम के अन्र्तगत जावर ग्राम की दुर्गा देवी मीणा को कृषि क्षैत्र में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने हेतु कृषि विभाग,राजस्थान सरकार की और से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

Night chapel for agricultural importance by Rabi farmers

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *