कायोस पर पेसिफिक में वेबिनार

BY — July 14, 2020

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक साइंस कॉलेज, भौतिक विभाग के तत्वावधान में भौतिक विज्ञान विषय पर कायोस बहुत अव्यवस्थित घटनाओं के परिचय तथा इसके विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन से लघु कालीन प्रभावों और घटनाओ पर वेबिनार हुआ।

यह वेबीनार डॉक्टर फकीरचंद, प्रोफेसर भौतिक विज्ञान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा दिया गया। वेबिनार में प्रोफेसर फकीर चंद ने बहुत सरलतम भौतिक घटनाओं का उपयोग करते हुए कई जटिल और सरल अनावृत सम्मिश्रण आवृत्ति परिघटनाओं को विभिन्न मॉडलों की सहायता से समझाया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार प्रारंभिक स्थिति में परिवर्तन करने पर कैसी.कैसी जटिल परीघटना का स्पष्टीकरण ज्ञात करने पर अंतिम आभास होता है। इससे प्राप्त और विभिन्न मॉडलों से प्राप्त परिणामों से विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मौसम विज्ञान, अंतरिक्ष मौसम विज्ञान, ठोस भौतिकी, प्लाज्मा भौतिकी इत्यादि के संबंधित विभिन्न घटनाओं को स्पष्टीकरण मॉडलिंग अध्ययन से प्रस्तुत किया। इसमें 50 स्नातकोत्तर और शोधार्थी जो विभिन्न विज्ञान संकाय से संबंधित सकते हैं वह लाभान्वित हुए। वेबिनार के अंत में डॉक्टर गजेंद्र पुरोहित, निदेशक पेसिफिक साइंस कॉलेज तथा प्रोफेसर बीएम व्यास, प्रोफ़ेसर भौतिक विभाग, पेसिफिक साइंस कॉलेज ने मुख्य वक्ता तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply