नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर का नए परिसर में शुभारंभ

BY — June 28, 2025

महिला स्वास्थ्य सेवा और नि: संतानता उपचार के क्षेत्र में नई उम्मीद
उदयपुर। उदयपुर शहर में महिला स्वास्थ्य और प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए नारायणी हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर का नए व विशाल परिसर में भव्य शुभारम्भ होने जा रहा है। हॉस्पिटल का उद्धघाटन रविवार 29 जून को मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवडकर, अध्यक्ष – फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया, डॉ. विनीत मिश्रा, निदेशक – अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद के एडवांस गायनेकोलॉजी एवं फर्टिलिटी विभाग , डॉ. आनंद गुप्ता (अध्यक्ष, IMA उदयपुर), डॉ. प्रकाश जैन (अध्यक्ष, UOGS उदयपुर) करेंगे।

नारायणी वीमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेन्टर 2016 से निरंतर डायरेक्टर एंड स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंदवाल के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य एवं नि: संतानता उपचार की कुशल सेवाएं सेवाएं प्रदान कर रहा है और अब नए परिसर में अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं के साथ मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए समर्पित होगा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए नारायणी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप बंदवाल ने बताया कि नारायणी हॉस्पिटल अब तक 20,000 से अधिक ओपीडी और आईपीडी रोगियों का उपचार कर चुका है। इसके साथ ही 1,000 से अधिक नि:संतानता से प्रभावित दंपतियों को सफल इलाज प्रदान कर उन्हें संतान सुख की ओर अग्रसर किया है। नए हॉस्पिटल के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए डॉ. बंदवाल ने कहा कि यहां पर महिला व पुरुष नि:संतानता का विशेषज्ञ इलाज,सामान्य व जटिल गर्भावस्था देखभाल,प्रसव एवं सिजेरियन ऑपरेशन,एंडोस्कोपिक सर्जरी,प्रोलैप्स सर्जरी,,एनडीवीएच (NDVH – नॉन-डिसेंट वेजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी) के साथ सम्पूर्ण महिला स्वास्थ्य एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसमें विश्व स्तरीय IVF लैब, सभी उपकरणों से सुसज्जित प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, आरामदायक बेडरूम, और 25-बेड का ऑक्सीजन सपोर्ट युक्त वार्ड शामिल है। यह सभी सुविधाएं रोगियों और सर्जनों दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई हैं।
डायरेक्टर एंड एम्ब्रियोलॉजिस्ट निर्मला बंदवाल ने बताया कि दक्षिण राजस्थान के लोगों रियायती दरों में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा आवश्यकताओं की पूर्ति नारायणी हॉस्पिटल में पूरी होगी।यहां न केवल महिलाओं की बल्कि पुरुषों की नि:संतानता सम्बन्धी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। विशेषज्ञ डॉक्टरों, भ्रूण विशेषज्ञों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम हर रोगी को व्यक्तिगत ध्यान और समर्पित सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है। डॉ. बंदवाल ने कहा कि नारायणी हॉस्पिटल का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं सुलभ और किफायती दरों पर प्रदान करना है। हमारा मानना है कि हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सेवा पाने का अधिकार है, और इस दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply