Header Banner

पैसिफिक के इंजीनियरिंग संकाय में विश्वकर्मा जयंती समारोह

BY — September 17, 2025

उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय द्वारा आज यांत्रिक कार्यशाला (Mechanical Workshop) में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कोठारी प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वकर्मा जयंती के महत्व एवं इसके मूल्यों पर प्रकाश डाला।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेंद्र हीरन ने बताया कि आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती इसलिए मनाई जाती है क्योंकि वे सृजन और तकनीकी कौशल के देवता माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा भगवान से प्रेरणा लेकर हमें अपने कार्य में उत्कृष्टता और सृजनशीलता बनाए रखनी चाहिए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के जनरल मैनेजर एच.जी. गुप्ता, इंजीनियरिंग संकाय के समन्वयक डॉ. अक्षत सिंह झाला, विश्वविद्यालय के सभी डीन और निदेशक उपस्थित रहे। इस अवसर पर यांत्रिक कार्यशाला में विश्वकर्मा पूजा की गई और विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी क्षेत्र में प्रगति व सफलता की कामना की। संचालन ड।लचंद कुमार ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply