पाहेर विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

BY — December 22, 2025

पाहेर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े उत्साह और अकादमिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना एवं इसके आधुनिक अनुप्रयोगों से उन्हें अवगत कराना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कुवैत स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिडिल ईस्ट की शिक्षाविद डॉ. लिया डी’कोस्टा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में गणित की वैश्विक प्रासंगिकता, शोध की नवीन दिशाओं तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में गणित की केंद्रीय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके व्याख्यान से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गणितीय अनुसंधान की समझ मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के फैकल्टी चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हिरण ने की। उन्होंने गणित को सभी विज्ञानों की आधारशिला बताते हुए इसके अध्ययन को नवाचार और तकनीकी विकास के लिए अनिवार्य बताया। प्रो. सीमा कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को गणित को केवल विषय नहीं बल्कि सोचने की एक सशक्त पद्धति के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश मेनारिया द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं शोध प्रवृत्ति का विकास होता है। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य मोजूद थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *