डीएसटी प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में आईपीआर के महत्व पर जोर

BY — March 23, 2026

उदयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), राजस्थान के तत्वावधान में पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पीएएचईआर यूनिवर्सिटी, उदयपुर में “हार्नेसिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स फॉर एडवांसिंग ड्रग डिस्कवरी एंड फार्मास्यूटिकल रिसर्च” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पीएएचईआर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हेमंत कोठारी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता (एचओआई) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। सम्मेलन में राजस्थान सहित महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों तथा उदयपुर के बाहर के विभिन्न शहरों से आए करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. चेतन सिंह चौहान (प्रेसिडेंट, बी.एन. यूनिवर्सिटी, उदयपुर), मुख्य वक्ता डॉ. एल. डी. पटेल (पूर्व निदेशक पीजी, पारुल यूनिवर्सिटी, लिमड़ा) एवं डॉ. कमल सिंह राठौड़ (प्रोफेसर, बीएनसीपी, उदयपुर), संयोजक डॉ. पी. के. चौधरी (डीन, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, पीएएचईआर यूनिवर्सिटी) तथा आयोजन सचिव डॉ. अवध किशोर (एसोसिएट प्रोफेसर, पीसीपी, पीएएचईआर यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) यानी बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नवाचार एवं शोध को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नई दवाओं के विकास एवं उनके व्यावसायीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. माया शर्मा एवं डॉ. प्रीति सोलंकी ने किया। इस दौरान लगभग 50 ई-पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। यह सम्मेलन छात्रों एवं युवा शोधार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसमें उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व एवं फार्मास्यूटिकल रिसर्च में इसकी उपयोगिता को समझने का अवसर मिला। ई-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष पालरेचा (पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी) एवं पायल यू. सावंत (राजगढ़ ध्यानपीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पुणे) को, द्वितीय स्थान पूनम गर्ग (ओस्टवाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, मंगलवाड़) को तथा तृतीय स्थान दिव्या वसिता (पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी) को प्राप्त हुआ। वहीं, प्रशंसा पुरस्कार साहिल (पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी) एवं दीपक एल. चांगुड़े (राजगढ़ ध्यानपीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पुणे) को प्रदान किए गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *