उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

BY — May 5, 2026

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरएनटी में अत्याधुनिक ‘कैथ लैब‘ उद्घाटन, उन्नत तकनीक की नई कैथ लैब से हृदय रोगों का बिना बड़े चीर-फाड़ के इलाज और इमरजेंसी केयर बेहतर, उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अब समय पर और विश्वस्तरीय हृदय उपचार मिल सकेगा
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर के महाराणा भुपाल चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए की जा रही पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है। वेदांता हार्ट हाॅस्पिटल में काडिर्योलाॅजी विभाग के विकास के लिए हिन्दुस्तान जिंक हमेशा अग्रणी रहा है। यह बात पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आरएनटी मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक कार्डियक कैथीटेराइजेशन लेबोरेटरी (कैथ लैब) के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यहां सभी प्रकार की सुविधाएं है। डीएमएफटी फण्ड और अन्य दानदाताओं सहित हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा स्थापित आधुनिक कैथलेब जैसी सुविधाएं यहां मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं को प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस प्रकार की सुविधाओं से आम जन को लाभ मिलेगा। आगे भी हिन्दुस्तान ज़िंक के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार करने की योजना है जिस पर चर्चा की जा रही है।

कटारिया ने अत्याधुनिक कैथलेब का उद्घाटन पट्टिका अनावरण एवं रिबन खोल कर किया। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, हेड सीएसआर वेदांता अनुपम निधि, काॅर्पोरेट फाइनेंस कंट्रोलर हिन्दुस्तान जिंक राजीव पीट्टी, हेड काॅमर्शियल हिन्दुस्तान जिं़क मुबारिक खान, आरएनटी के प्राचार्य विपिन माथुर, हिन्दुस्तान जिं़क एवं आरएनटी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। यह पहल हिन्दुस्तान जिंक और आरएनटी चिकित्सालय के बीच हुए उस एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत अस्पताल को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें हृदय की जांच और इलाज के लिए आधुनिक इमेज-गाइडेड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहाँ कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने जैसी गंभीर प्रक्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा, जिससे जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी।

जिंक सिटी उदयपुर में इस उपलब्घि पर हिन्दुस्तान जिं़क के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, “यह कैथ लैब सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने के तरीके को बदलने की दिशा में एक कदम है। बेहतर कार्डियक देखभाल उपलब्ध कराकर, हमारा लक्ष्य मरीजों के इलाज के नतीजों को बेहतर बनाना और गंभीर इलाज तक पहुँच को आसान बनाना है। हिंदुस्तान जिंक में, हमें राजस्थान के लिए भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने में योगदान देना हमारें लिए गर्व है।”
इस आधुनिक लैब के शुरू होने से जिंक सिटी उदयपुर और पड़ोसी जिलों के लोगों को अब महंगे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल न केवल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि उदयपुर को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी एक नई पहचान दिलाएगी। यह प्रदेश में आवश्यक स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करके और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल सेवाओं तक पहुँच को बेहतर बनाकर, सार्थक सामाजिक प्रभाव डालने के प्रति हिन्दुस्तान जिं़क की लगातार प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। हिन्दुस्तान जिंक, शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास करने, सस्टेनेबल आजीविका के अवसर पैदा करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और पर्यावरण को बचाने जैसे विभिन्न सामाजिक हस्तक्षेपों और सामुदायिक विकास पहलों के जरिए, समग्र सामुदायिक विकास के अपने विजन को लगातार आगे बढ़ा रहा है। 4,400 से अधिक गाँवों तक अपनी पहुँच के साथ, हिन्दुस्तान जिंक 26 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और समावेशी विकास तथा लंबे समय तक चलने वाले सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *