Header Banner

आधी दुनिया ने लिया मेले का आनंद

BY — July 20, 2012

उदयपुर। आधी दुनिया ने आज खूब मौज मस्तीफ की, सहेलियों के साथ मेले में पुंपाडि़या भी बजाई तो खूब टिकी-छोले भी खाए। हरियाली अमावस्यात के दूसरे दिन फतहसागर व सहेलियों की बाड़ी में लगे मेले में महिलाओं ने खूब खरीदारी की।

आज का मेला सिर्फ महिलाओं के लिए ही था। लड़कियां अपनी फ्रेंड्स के साथ पहुंची तो महिलाएं पड़ोसियों व सहेलियों के साथ मेले का लुत्फप लेने पहुंची। डोलर में बैठकर खूब हंगामा किया तो बांसुरी की पीं..पीं.. से कानों में शोर मचाया। महिला पुलिस का जाब्ताब लगा रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply