Header Banner

रिमझिम से मौसम खुशगवार

BY — August 12, 2012

पिकनिक स्थलों पर उमड़े शहरवासी

udaipur. सुबह से शनिवार सुबह से रिमझिम में भीगी लेकसिटी का मौसम खुशगवार हो गया। शनिवार रात व रविवार सुबह तक रिमझिम होती रही। युवा व परिवार पिकनिक का प्रोग्राम बनाकर निकल पड़े।

इससे पहले शनिवार को दिन भर झिरमिर बारिश होती रही जिससे मौसम सुहाना हो गया। कभी कभी तेज हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर आया। रक्षाबंधन का सीजन निकल जाने के कारण दुकानों पर भी ग्राहकी कम ही रही। ऐसे में धानमंडी इलाके में तो शाम 6 बजते बजते दुकानें बंद सी हो गई। हर कोई बारिश का आनंद लेना चाहता था। घरों में रसोई में थाली में रोटी सब्जी  की जगह गर्मागर्म पकौड़ों ने ले ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply