Header Banner

विभव, शुभानी, मोनिका राज्य शतरंज टीम में

BY — August 31, 2012

udaipur. अजमेर में अजमेर शतरंज संघ की मेजबानी में व ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली नेशनल जूनियर बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता के लिए लेकसिटी के शातिरों का राज्य टीम में चयन हुआ है।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में सेन्ट एन्थोनीज के विभव पामेचा, सेन्ट मेरिज की शुभानी कपूर व राजस्थान महिला विद्यालय की मोनिका साहू घोषित टीम का हिस्सा बनेंगे। साथ ही लेकसिटी के हरफनमौला शतरंज खिलाड़ी राजेन्द्र तेली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में होंगे। इन खिलाडि़यों के अलावा राजस्थान से जयपुर की सोनाक्षी राठौड़, आयुष गर्ग, अजमेर की कृतिका शेखावत भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply