Header Banner

पेसिफिक कॉलेज में भिडे़ छात्रों के गुट

BY — September 1, 2012

udaipur. पेसिफिक कॉलेज में शनिवार को छात्रों के दो गुटों में हुई भिड़ंत में अफरा तफरी मच गई वहीं तलवारबाजी की भी जानकारी मिली है। पुलिस में पाहेर ग्रुप के सचिव राहुल अग्रवाल की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर के पास पेसिफिक कॉलेज की शाखा में आगामी दिनों में होने वाली फ्रेशर्स पार्टी में किसी लड़की के हिस्सा लेने को लेकर छात्र गुटों में विवाद हो गया। इस पर आर्यन मेघवाल, संदीप, विजय, संजय, विजय, भरत, गोपालसिंह, किशनसिंह, दिलीप आदि ने धारदार हथियारों से क्लास में बैठे दो छात्रों पर हमला कर दिया। बताया गया कि अन्यव छात्रों के हमला करने के बाद ये सभी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply