Header Banner

राजस्थान फोरम ने ‘उस्मान’ को दिए 51 हजार रुपए

BY — September 6, 2012

किडनी की खराबी से जूझते वरिष्ठ रंगकर्मी रिजवान जहीन उस्मान

udaipur. उदयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी रिजवान जहीर उस्मानन को आर्थिक तंगी के बाद राजस्थान फोरम ने 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। फोरम के अध्यक्ष पं. विश्व मोहन भट्ट ने बताया कि उस्मान साहब की किडनियां खराब हैं।

उनका प्रति सप्ताषह डायलिसिस हो रहा है जिस पर प्रति सप्तारह करीब आठ हजार रुपए खर्च आ रहा है। फोरम की ओर से रिजवान जहीर उस्मान को सहायता राशि का चैक फोरम के उदयपुर चैप्टर की संयुक्त समन्वयक ममता पेरीवाल एवं जया शक्तावत ने उनके निवास पर जाकर भेंट किया। रिजवान ने फोरम का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान फोरम राज्य के कलाविज्ञ, संस्कृतकर्मी, संगीतकार, नृत्यकार एवं थियेटर से जुड़े लोगों का संयुक्त मंच है। फोरम की पिछली मीटिंग में पांच सदस्यों की समिति बनाई गई थी जिन्हें यह दायित्व दिया गया था कि प्रत्येक वर्ष एक कलाकार का चयन करें जिन्हें सहयोग राशि की आवश्यकता हो। 51 हजार की यह सहयोग राशि कलाकारों का 5 वर्ष तक दी जाएगी। इस समिति में साहित्यकार नंद भारद्वाज, वरिष्ठ रंगकर्मी सरताज नारायण माथुर, इतिहासकार धर्मेन्द्र कंवर, वरिष्ठ चि़त्रकार विद्यासागर उपाध्याय एवं ध्रुपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply