Header Banner

शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय जूडो में मिहिर प्रथम

BY — September 8, 2012

उदयपुर। किशन लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अम्बामाता के तत्वाधन में 57वीं शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय जूडो—कुश्ती में 17 वर्ष छात्र वर्ग में आलोक स्‍कूल के कक्षा 9वीं के छात्र मिहिर सोनी ने 45 कि.मी भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त भार वर्ग में 20 प्रतिभागियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आधार पर मिहिर सोनी का चयन उदयपुर जिला जूडो टीम में किया गया जो 11 से 18 सितम्बर तक भरतपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गुलजारी लाल नागदा ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply