Header Banner

दो बसों की भिड़ंत में आठ की मौत

BY — September 10, 2012

तीस से अधिक घायल

udaipur. उदयपुर से सराड़ा मार्ग पर केवडे़ की नाल और अमरपुरा के बीच दो निजी बसों में आमने-सामने की टक्कडर में करीब दस लोगों की मृत्यु  हो गई। बताया गया कि दोनों बसों के चालक तेज गति के कारण बस से नियंत्रण खो बैठे और भिड़ंत हो गई।

मुख्य सड़क पर हुए हादसे के कारण ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जहां से जावरमाइंस थाने को सूचना देने पर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मृतकों व घायलों को एम. बी. चिकित्सालय रैफर किया गया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए।

जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या 30 से अधिक है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बसें एक-दूसरे में फंस गई थीं। दोनों को अलग करने में भी काफी दिक्कत हुई। मुख्यं सड़क पर हादसे के कारण हाइवे जाम हो गया। वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। यहां अस्पताल में हादसे की सूचना मिलते ही डॉक्टरों का दल घायलों की सेवा में जुट गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply