Header Banner

वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता को ’लखोटिया पुरस्कार’

BY — September 13, 2012

udaipur. राज्य के वरिष्ठ पत्रकार एवं राजस्थानी मासिक पत्रिका ’माणक’ के संपादक पदम मेहता को राजस्थानी साहित्य में श्रेष्ठ योगदान के लिए रामनिवास आशारानी लखोटिया ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का 19वां ’लखोटिया पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष एवं रामनिवास आशारानी लखोटिया ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रामनिवास लखोटिया ने बताया कि 15 सितम्बर को नई दिल्ली के विष्णु दिगम्बर मार्ग (राउज एवेन्यू) पर स्थित ’हिन्दी भवन सभागार’ में अकादमी द्वारा आयोजित 22वीं राजस्थानी सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता-2012 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पदम मेहता को यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रू. की नगद राशि, स्मृति चिह्न एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply