Header Banner

भगवान की आंगी, जिनालयों पर रोशनी

BY — September 13, 2012

udaipur. जैन श्वेतांबर समाज मूर्तिपूजक संघ के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के दौरान मंदिरों पर भव्यु रोशनी की गई है वहीं भगवान का नित्य पूजन व अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की मनोहारी आंगी कर दर्शन लाभ लिए।

जिनालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ शुरू हो गई। शहर के चौगान मंदिर, आराधना भवन सहित अन्यम विभिन्नक मंदिरों में भगवान के पूजन का दौर जारी है। भगवान का पूजन के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, केसर पूजा, स्नात्र पूजा के आयोजन हो रहे है। पर्यूषण पर्व को लेकर भगवान की मनोहारी आंगी की गई। रात में भजन-कीर्तन और सत्संग के आयोजन भी हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply