Header Banner

विश्व शांति दिवस पर तरंग-2012 का आयोजन

BY — September 24, 2012

udaipur. रोटरी क्लब कॉर्पोरेट द्वारा कल विश्व शांति दिवस के अवसर पर सुभाषनगर स्थित टोयलेंड स्कूल में तरंग 2012 कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों 105 विद्यार्थियों के बीच सेवा के माध्यम से शांति विषयक निबंध एंव चित्रकला प्रतियोगिता हुई।

क्लब सचिव वर्षा पुरोहित ने बताया कि दो वर्गों में आयोजित दोनों प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम आगामी 3-4 दिनों में घोषित कर दिये जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष सौरभ जैन, सहायक प्रान्तपाल स्वर्णा गर्ग, जतिन सुहालका, विपिन अग्रवाल, विभांशु भारद्वाज, रोहित जैन, प्रवीण अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपिस्थत थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply