Header Banner

तोरण बावड़ी में एक्सिस बैंक ने खोली नई शाखा

BY — September 28, 2012

udaipur. उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए शहर के मध्य तोरण बावड़ी स्थित मेवाड़ मोटर्स परिसर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ शुक्रवार सुबह फीता काटकर बैंक के सर्किल हेड अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा कि एक्सिस बैंक की राजस्थान में अब कुल 82 शाखाएं एवं 385 एटीएम हो गए हैं। उपभोक्ताओं के विश्वास के कारण ही यह सब संभव हो पाया है।
ब्रांच हेड दीपक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग पर शहर के बीचों बीच यह ब्रांच खोली गई है। यहां बैंक में होने वाली नियमित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित कई उपभोक्ता भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply