udaipur. टेकरी सूरजपोल स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने राज्य सरकार द्वारा स्कूलों का समय बदलने का विरोध करते हुए स्कूल बंद करवा दिया। बाहर टायर जलाकर विरोध भी किया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार से चिकित्सालयों, विद्यालयों का समय बदल गया था। राज्यं सरकार के निर्देशानुसार इस स्कूल का भी समय बदल गया। यह स्कूल दो पारियों में सुबह 7 से 12 तथा 12 से 5 बजे तक चलता है। बच्चों का विरोध था कि हमेशा से यह दो पारियों में चलता आ रहा है। समय बदलाव के बाद यह एक पारी में हो जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रधानाचार्य का भी कुछ समय पूर्व ही तबादला हो चुका है।

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.