Header Banner

रतनजोत के बीज खाने से बच्चे बीमार

BY — October 15, 2012

udaipur. जयपुर के पास दूदू से भ्रमण पर आए स्कूली छात्र यहां रतनजोत के बीज खाने से बीमार पड़ गए जिन्हें एम. बी. चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार दूदू के पास स्थित एक गांव से स्कू।ली बच्चें यहां भ्रमण के लिए आए थे। सोमवार को वे ईसवाल के पास घसियार भ्रमण कर रहे थे। वहां बच्चे  जंगल में चले गए।

वहां से बीज लेकर आए जो उन्होंने अन्य बच्चों  को भी दिए। सभी ने बीज खा लिए। कुछ देर बाद ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। वहां से तुरंत बच्चों  को एम. बी. चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उन्हें उपचार उपलब्धं कराया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply