Header Banner

राणावत उदयपुर एवीवीएनएल के संभागीय मुख्य अभियंता

BY — October 26, 2012

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम में उदयपुर के बी. राणावत को संभागीय मुख्यस अभियंता के पद पर पदोन्नतत कर नियुक्तर किया गया है। उनके साथ सत्रह अभियंताओं को पदोन्नत कर पदस्थापित किया गया।

आदेश के तहत सी. के. खमेसरा को मुख्य अभियंता अजमेर जॉन, जी. आर. चौधरी को मुख्य अभियंता (वाणिज्य) अजमेर,  के. पी. वर्मा को संभागीय मुख्य अभियंता झुंझुनूं, बी. एम. गोयल को उप मुख्य अभियंता (एमएम, टीडब्ल्यू) अजमेर, बी. राणावत को संभागीय मुख्य अभियंता उदयपुर (पद के विरूद्ध),  बी. एम. भामू को अधीक्षण अभियंता (आरडीपीपीसी) जयपुर, आर. डी. गुप्ता को अधीक्षण अभियंता (योजना) अजमेर, वी. एस. भाटी को अधीक्षण अभियंता (एमएण्डपी) अजमेर, अविनाश करणपुरिया को अधीक्षण अभियता (एमएण्डपी) उदयपुर, आर. पी. सुखवाल को अधीक्षण अभियंता (ओएण्डएम) भीलवाड़ा, एस. एस. शेखावत को अधीक्षण अभियंता (एम.एम.) अजमेर, एम. बी.पालीवाल को अधीक्षण अभियंता (ओएण्डएम) चितौडग़ढ़, एस. एन. चावला को अधीक्षण अभियंता उदयपुर  (पद के विरूद्ध), राजेन्द्र चौधरी अधीक्षण अभियंता को (सिटी सर्किल) अजमेर, एन. एस. निर्वाण को अधीक्षण अभियंता (ओएण्डएम) नागौर, जे. एस. मांजू को अधीक्षण अभियंता (जिला वृत) अजमेर तथा डी. पी. दुबे को कार्यालय संभागीय मुख्य अभियंता अजमेर में (पदस्थापन की प्रतिक्षा) रखा गया है।
चौधरी पदोन्नत : अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के कार्मिक अधिकारी मुख्यालय जे. आर. चौधरी को पदोन्नत कर उप निदेशक (कार्मिक) के पद पर पदस्थापित किया गया है। सहायक कार्मिक अधिकारी मुकेश गुप्ता को पदोन्नत कर कार्मिक अधिकारी बनाया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply