Header Banner

विधा क्रिएशंस के आइटमों ने लुभाया महिलाओं को

BY — November 3, 2012

उदयपुरवासियों के लिए खरीदारी का आखिरी मौका

udaipur. पंचवटी स्थित आर के मॉल में दीपावली के मौके पर इवेन्टों-3 के तहत प्रदर्शनी व सेल लगाई गई है। प्रदर्शनी व सेल का रविवार को आखिरी दिन है। यह सुबह 11 बजे से शाम 8.30 बजे तक खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से नक्षत्र रियल एवं डायमण्ड ज्वेलरी, ताज बेग्स, राजदर्शन सेल्स, आर. के. कलेक्शयन, राधिका बुटिक, नूपुर क्रियेशंस, हेल्दी बाइट्स, विधा क्रिएशंस, आर्डन परफयूम, कॉस्मेटिक्स, डिजाइनर ज्वेलरी, चॉकलेट्स, दीपावली गिफ्ट आइटम्स, क्रोकरी, बेडशीट्स, डिजाइनर सुट्स, कुर्तीज़ आदि के स्टॉल्स लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में आम आदमी को ध्यान मं  रखते हुए सभी वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं और पर्यटकों के लिए खास राजस्थानी पोशाकों का भी स्टॉल है।
विधा क्रिएशंस की प्रिया मेहता ने बताया कि स्टॉ्ल पर दिवाली से सम्बजन्धित विविध वैरायटी वाली वस्तु एं, दीपक, कलश, बांदनवार आदि बिक्री के लिए रखे गए हैं। ये सभी वुडन एवं हेंडमेड हैं। साथ ही फैब इन्डिया, वेस्टसाइड पर लेटेस्ट फेशनेबल कलेक्शगन की वैरायटी उपलब्ध है। आर के मॉल में सैलानियों की आवक को देखते हुये शादी समारोहों से सम्बन्धित उत्पाद एवं सजावट का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुये विशेष साज-सज्जा की गई है। मॉल में ओ.एम.जी. में मनोरजंन एवं खाने.पीने की चीजों पर भी विशेष ध्यान दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply