Header Banner

20 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग

BY — November 5, 2012

बारदान के गोदाम में लगी थी
एक करोड़ का हुआ नुकसान

udaipur. शहर के सवीना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10.30 बजे लगी आग सोमवार शाम तक नहीं बुझ पाई थी। आग में बारदान के करीब तीन गोदाम राख हो चुके हैं। अभी तक मशक्कत जारी है।

दिवाली से ठीक पूर्व व्यापारियों को आग से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे से बारदान व्यापपारियों के चेहरों पर भारी हताशा है। बताया गया कि आग में भाग्य ट्रेडिंग कंपनी का एक व मुकेश एंड कंपनी के दो गोदाम राख हो चुके हैं। दिवाली के कारण गोदामों में खासा स्टॉ क किया गया था। अच्छी बारिश के कारण फसल होने के उम्मीद से बारदान में भी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
दमकल की छह गाडि़यों ने अब तक करीब सौ से अधिक चक्कर लगा लिए हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पानी डालने पर आग और फैल रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply