Header Banner

फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

BY — November 6, 2012

अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल स्पर्धा का समापन

udaipur. पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के तत्वावधान में आयोजित पेसिफिक अंतरमहाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को पेसिफिक विश्वयविद्यालय के वॉलीबाल ग्राउण्ड पर हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष, फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी के अनुसार समारोह में मुख्य अतिथि पेसिफिक ग्रुप के सचिव राहुल अग्रवाल व कुलसचिव शरद कोठारी व पेसिफिक के विभिन्न महाविद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित थे। आयोजन सचिव रईस खान के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में विश्वपविद्यालय की कुल 15 महाविद्यालयी टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम फैकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन की टीम रही व उपविजेता टीम पेसिफिक इन्टस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट की रही। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर पेसिफिक विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया जायेगा। जो आगामी अंतरविश्ववविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply