अंतर्महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 को

BY — November 12, 2012

udaipur. मातेश्वरी टीचर्स ट्रेनिंग कालेज उदयपुर द्वारा शिक्षण सहभागी कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 24 नवम्बर शनिवार को आर.एन.टी. मेडिकल कालेज के सभागार में अन्र्तमहाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

प्राचार्य डॉ. शोभा गोलवलकर ने बताया कि स्व. देवीलाल श्रीमाली की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ’’वर्तमान शिक्षा प्रणाली नैतिक मूल्यों के उन्नयन में समर्थ है‘‘ रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी आगामी 20 नवम्बर तक नाम पंजियन करवा सकेंगे। डॉ. शोभा ने बताया कि उदयपुर नगर में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्रत्येक से दो-दो विद्यार्थी पक्ष व विपक्ष में अपना वाद प्रस्तुत करने के लिए भाग ले सौंपेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply