Header Banner

स्वतंत्रता सेनानी वर्मा का स्मरण

BY — December 4, 2012

udaipur. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा की जयंती पर देहात जिला कांग्रेस के अमल का कांटा सूरजपोल स्थित कार्यालय पर पुष्पांलजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ शर्मा ने की।

महामंत्री (मुख्यालय) मथुरेश नागदा ने कहा कि आजादी के आंदोलन में स्व. माणिक्यलाल वर्मा मेवाड़ का नेतृत्व करते हुए आम जनता में आजादी की अलख जगाते हुए कई बार जेल भी गए। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। अपने जीवनकाल मे स्व. माणिक्यलाल वर्मा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए संगठन की मजबूती के लिए कई कार्य किए।
देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि विचार गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ शर्मा, अब्दुल अजीज खान, ब्लॉक अध्यक्ष गिर्वा भगवतसिंह झाला, चुन्नीलाल सांखला, अजीज खान पठान, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण मेघवाल आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply