Header Banner

जनसम्पर्क सेवा के अधिकारी पदोन्नत

BY — December 24, 2012

241204Udaipur. राजस्थान सरकार ने एक आदेश के तहत राजस्थान जन सम्पर्क सेवा के 6 वरिष्ठ अधिकारी को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किये हैं, जिनमें तीन अधिकारी उदयपुर से हैं।

पदोन्नत अधिकारियों में जितेन्द्र कुमार माथुर, पन्नालाल मेघवाल एवं डॉ.प्रभात कुमार सिंघल शामिल हैं। श्री माथुर एवं श्री मेघवाल उदयपुर में जिला जन सम्पर्क अधिकारी एवं अन्य विभागों में सहायक निदेशक के बतौर सेवाएॅ देकर वर्तमान में जयपुर में पदस्थापित हैं, जबकि डॉ.प्रभात कुमार सिंघल विगत दो वर्ष से उदयपुर सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय में सहायक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी अधिकारी सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय जयपुर में पदस्थापित किये गये हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply