Header Banner

बाइक चोर गिरोह पकड़ा

BY — September 28, 2011

उदयपुर. प्रताप नगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटर साइकल बरामद कर चोर गिरोह का पर्दा फाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर करीब १५ बाइक भी जब्त की. जानकारी के अनुसार प्रताप नगर चौराहे पर चोरी की मोटर साइकल पकड़ी गई. इस पर सवार लकडवास निवासी सुरेश डांगी तथा दो किशोरों को पकड़ कर थाने लाया गया. आरोपियों ने शहर में कई मोटर साइकल चुरा कबूल किया है.

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मृत मिला

शहर की एक होटल में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला. पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है. जानकारी के अनुसार सूरजपोल स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव मिला. जानकारी देने के बाद वहां पहुँची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया. कमरे में मिले कागजात के आधार पर युवक का नाम मान सिंह तथा राजसमन्द निवासी बताया गया है. उसके कमरे में खून भी बिखरा पड़ा था. शराब की भी कुछ बोतलें वहां पायी गई.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply