Header Banner

केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी 12 को उदयपुर में

BY — January 11, 2013

देहात कांग्रेस करेगी स्वागत

cp joshiUdaipur. केन्द्रीय भूतल परिहवन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी दो दिवसीय दौरे पर जेट एयरवेज से शाम 4.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेगे जहां देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जायेगा।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि डॉ. जोशी दिन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर 13 जनवरी को सुबह 10 बजे सिटी पैलेस के दरबार हॉल में आयोजित ‘आईकन्स ऑफ मेवाड़’ पुस्तक के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगे। दोपहर 12.30 बजे उदयपुर से सडक़ मार्ग से बांसवाडा़ जाएंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमो में भाग ले 5.30 बजे बांसवाड़ा से प्रस्थान कर उदयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे 14 जनवरी दोपहर दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply