Header Banner

सड़क सुरक्षा सप्ताह की बानगी

BY — January 18, 2013

180117Udaipur. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रही खानापूर्ति आज एक बार फिर चौराहों पर दिखी। चौराहे पर सब्जी  की लॉरियों वाले अपने-अपने अनुसार खडे़ थे वहीं वाहन पार्किंग तक चौराहों पर हो रही है। चेटक चौराहे पर पुलिसकर्मी के खड़े रहने के स्‍थान पर कोई नहीं था।

180116हाथीपोल चौराहे पर हालात यहां तक देखे गए कि एक सब्जी  विक्रेता ने तो सड़क पर ही सब्जी रख दी। धानमंडी में दोपहर बाद हुआ पुलिस का पदमार्च कई व्यापारियों को पहले तो इसलिए भी सुकून दे रहा था कि ये सिर्फ सड़क सुरक्षा सप्ता‍ह के तहत है। वापस दो दिन बाद ऐसे ही हाल हो जाएंगे लेकिन बाद में पता चला कि ये तो एडीजी के निर्देश पर हैं तो व्यापारी भी सोचने पर मजबूर हो गए। या तो चौराहों पर कहीं यातायातकर्मी नहीं दिखेंगे या फिर एक ही चौराहे पर 6-7 कर्मचारी वाहनों के पीछे दौड़ते दिख जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply