Header Banner

बीएनपीजी में ‘मयूरी 2013‘ का रंगारंग शुभारम्भ

BY — February 5, 2013

050214Udaipur. भूपाल नोबल्स पी. जी. कन्या महाविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मयूरी‘ का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत थे।

050216शेखावत ने प्रस्तुतियों को सराहते हुए प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मैंने भी ऐसे ही महाविद्यालय के कार्यक्रम में सहभागी होकर प्रस्तुति दी। उसमें जो मुख्य अतिथि उस समय आये थे, उन्होंने मुझे संकेत करते हुए कहा था कि ये बालक भविष्य में नेतृत्व करेगा और आज मैं उस मुकाम पर हूं। छात्राओं की प्रस्तुतियों में सोलो सांग, लाफ्टर शो, कव्वाली, फैन्सी ड्रेस, ड्यूट डांस एवं फॉक डांस आकर्षण के केन्द्र रहे। पांडाल में उपस्थित दर्शकों ने राधाकृष्ण् के ‘राधा कैसे न जले‘ जैसी मोहक प्रस्तुतियों को सराहा। वेस्टर्न डांस एवं वेस्टर्न गानों की प्रस्तुति एकदम नवीन थी जिस पर छात्राओं ने बहुत वाहवाही लूटी।

050215काल्यो कूद पडिय़ों मेला में जैसे डांस पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छात्राओं की कव्वाली की प्रस्तुतियों ने एक बार पुन: बीते जमाने की याद दिला दी। आयोजन सचिव डॉ. माधवी राठौड़ ने धन्यवाद दिया। हिन्दी में कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिता राठौड़ तथा अंग्रेजी में रूचिका पालीवाल ने किया। इस अवसर पर विद्या प्रचारिणी सभा के मंत्री प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया, बी. एन. संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह बलवन्त सिंह, राजेन्द्रसिंह ताणा, मनोहरसिंह कृष्णानवत, शक्तिसिंह कारोही, नवलसिंह जुड़, गजेन्द्र सिंह बान्सी आदि मौजूद थे। प्राचार्य प्रो. एन. एल. शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply