Header Banner

‘आप’ ने गहलोत से मांगा जवाब

BY — February 11, 2013

दोनों पार्टियों को बताया एक-दूसरे का हितैषी

aapUdaipur. आम आदमी पार्टी (आप) की सोमवार को हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेता वसुंधरा राजे के खिलाफ कई मामले होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं करने सम्बन्धी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए उनसे सवाल पूछे हैं।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने कहा था कि वसुंधरा के खिलाफ कई मामले होने के बावजूद वे गिरफ्तार नहीं करना चाहते, नहीं तो वसुंधरा का हश्र हरियाणा और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों जैसा हो जाएगा। पार्टी के प्रवक्ता एकलिंगनाथ पालीवाल ने कहा कि पार्टी गहलोत से स्पष्टीकरण मांगती है कि वे ऐसा क्यूं नहीं चाहते? जनता को ये जानने का हक है कि अगर सर्वोच्च न्यायालय और हाईकोर्ट ने इस बारे में सरकार को नोटिस भेजा है तो सरकार इस कार्यवाही को लेकर संजीदा क्यूं नहीं है? उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। गहलोत के इस बयान से ये स्पष्ट है कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply