Header Banner

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रम में संशोधन

BY — February 19, 2013

scindhiaUdaipur. केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संशोधित कार्यक्रमानुसार 25 फरवरी दोपहर 3.45 बजे मनासा (मप्र) से हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां इनका स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि सिंधिया को पहले 25 फरवरी को सुबह 7.10 पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक उतरना था जिसे संशोधित करते हुए अब सिंधिया 25 फरवरी को दोपहर 3.45 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में मेवाड़ी परम्परागत तरीके से स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा। यहां से 4.30 बजे जेट एयरवेज की फ्लाईट से वे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply