Header Banner

डायबिटीज जांच आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 2 को

BY — February 28, 2013

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरो की श्रृंखला में 2 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे तक डायबिटीज जांच शिविर लगाया जाएगा।

डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि रक्तदान की महत्ता को देखते हुए औषधालय में 3 मार्च को प्रातः 9 से 12 विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। मार्च में इसके अतिरिक्त लगने वाले शिविरों में थायराईड परामर्श शिविर 6 को, पथरी रोग परामर्श शिविर 13 को, माइग्रेन परामर्श शिविर 25 को, निःसंतान निवारण शिविर 28 मार्च को होगा। शिविर में सम्बन्धित रोगो से बचाव के संबंध में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा एवं विषय विशेषज्ञ एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply