Header Banner

दूसरे दिन भी यूआईटी की पौ बारह

BY — March 13, 2013

ढाई करोड़ से अधिक की हुई आय

uitUdaipur. यूआईटी की भूखंड नीलामी दूसरे दिन बुधवार को भी सफल रही। लोगों के उत्साह के चलते सभी 9 भूखंड नीलाम हो गए। बुधवार को चित्रकूट नगर, भुवाणा में बी ब्लॉक स्थित 9 आवासीय भूखंडों के लिए बोली लगी।

लेखाधिकारी बीपी शर्मा ने बताया कि सफल नीलामी से यूआईटी को करीब पौने तीन करोड़ की आय हुई। शर्मा ने बताया कि नीलामी बोली में सबसे ऊंची बोली 1776 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से जबकि सबसे कम बोली 1576 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से लगी। नीलामी बोली के दौरान एक्सईएन संजीव शर्मा भी मौजूद थे। गुरूवार को सेक्टर 9 व ट्रांसपोर्ट नगर ए ब्लॉक स्थित कुल 12 व्यावसायिक भूखंड नीलाम किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply