Header Banner

मयंका बनी ’मिस महारानी’

BY — March 17, 2013

महारानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज का सांस्कृतिक कार्यक्रम

170301Udaipur. महारानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज देबारी में सत्र 2012-2013 के सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह ’मल्हार 2013’ का रंगारंग आगाज ’टेलेण्ट शो’ से हुआ। इसमें मयंका राणावत मिस महारानी चुनी गईं।

170303कार्यक्रम चार चरणों में हुआ जिसमें कैटवॉक से वेशभूषा हावभाव एवं परिचय, नृत्य प्रतिभा, दिए गए गाने पर नृत्य करना, प्रश्नोत्तर द्वारा आत्मविश्वास एवं लेखन द्वारा स्वअभिव्यक्ति एवं अभिवृत्ति के चार राउण्ड हुए। कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें मयंका राणावत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ’मिस महारानी’ का खिताब हासिल किया। प्रथम रनरअप सुनीता साहू रहीं। कार्यक्रम में डॉ. हर्षिला एवं डॉ. शीला निर्णायक थीं। महाराजा कॉलेज ऑफ मैनेजमेण्ट के निदेशक डॉ. पी. सी. कोगटा मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश मंत्री ने अध्यक्षता की। संचालन प्राध्यापक डॉ. रजिया बानू ने किया।
170302

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply