Header Banner

शीतला सप्तमी पूजी, अष्टमी भी पूजेंगे

BY — April 2, 2013

लगा छोटी गणगौर का मेला
दशामाता पूजन की तैयारी, बिक रही है बेल

Udaipur. मेवाड़ में शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई गई। घरों में ठंडा खाना खाया गया। इससे पूर्व सुबह शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्हें बास्योड़ा (ठंडा खाना) का भोग लगाया गया। दशामाता की पूजा की भी तैयारियां जोरों पर है। दुकानों पर बेल बिकते देखी जा सकती हैं।

020409घरों में दही के व्यंजन खट्टा मीठा ओलिया बनाया गया। कई घरों में मंगलवार को चूल्हा नहीं जला तो कई जगह बुधवार को चूल्हा नहीं जलेगा। एक दिन पूर्व खाना बनाकर रखा गया जिसका सेवन किया गया। सब्जियों में केर सांगरी, आलू, पकौडे़ की सब्‍जी बनाकर रखी गई वहीं दही बडे़ भी बनाए गए। महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजा का थाल लिए गीत गाती हुई समोर बाग स्थित शीतला माता मंदिर पहुंची जहां सामूहिक रूप से पूजा की गई। कई स्थासनों पर बुधवार को अष्टमी की पूजा होगी।

020410छोटी गणगौर का मेला भी मंगलवार शाम शुरू हुआ। मोती चोहट्टा में महिलाएं गीत गाती हुई पहुंची जहां से ईशरजी-गणगौर की पूजा कर उन्हें। शोभायात्रा के रूप में घर ले गईं। सोलह दिन तक इनकी पूजा की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply