Header Banner

युवा मोर्चा ने किया शंखनाद

BY — April 8, 2013

गांधी ग्राउण्ड में प्रस्तावित रैली के लिये दिया आमंत्रण

080412Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल द्वारा सेक्टर-6 स्थित सब्जी मण्डी के सामने आज शंखनाद कर 16 अप्रेल को होने वाली सुराज संकल्प यात्रा के प्रथम चरण के समापन का निमंत्रण दिया।

भाजयुमो उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष इन्द्रलाल मेनारिया ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में होने वाले समापन समारोह के आमंत्रण के लिए कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रेवन्तसिंह राजपुरोहित थे। अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, गजपालसिंह राठौड़ आदि थे।
कार्यकर्ताओ ने करीब 1 घण्टा शंखनाद कर नारेबाजी की एवं रैली सब्जी मण्डी, प्रभात नगर, सांई मन्दिर, सेटेलाईट चिकित्सालय होते हुए पुनः सब्जी मण्डी पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। कार्यकर्ताओ ने आणो है भाई आणो है 16 तारीख ने गांधी ग्राउण्ड आणो है। सब भाया रो केणो है गांधी ग्राउण्ड आणो है इत्यादि नारे लगाते हुए आम नागरिक को गांधी ग्राउण्ड आने के लिए निमंत्रण दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply