Header Banner

पर्यावरण चित्रकला का महाकुम्भ 28 को

BY — April 27, 2013

 110 स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे

rotaryudaipur. रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं तुलसी निकेतन रेजीडेंशियल स्कूल के सहयोग से भारतीय पर्यावरण शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (सीरी) के तत्वावधान में कल 28 अपे्रल को विद्यालय स्तरीय पर्यावरण चित्रकला का महाकुम्भ प्रतियोगिता कल आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 110 स्कूलों के भाग लेने की संभावना है जिसमें से अब तक 85 स्कूलों के भाग लेने की पुष्टि हो चुकी है। प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की संभावना है।

क्लब की पर्यावरण संरक्षण कमेटी के चेयरमेन यशवंत कोठारी ने बताया कि 28 अपे्रल को शाम 4 बजे सेक्टर 4 स्थित टी. एन. रेजीडेंशियल स्कूल में 4 वर्गों में यह प्रतियोगिता होगी। इसमें नर्सरी व एलकेजी के लिए फूल या फल, यूकेजी एवं कक्षा प्रथम के लिए सूरजमुखी या चिडिय़ा, कक्षा दूसरी से चौथी के लिए वन या गांव का दृश्य तथा पांचवी से आठवीं के बच्चों के लिए जंगल या वन्यजीव की ड्राइंग बनानी होगी। सभी के लिए अलग अलग वर्गों में पुरस्कार भी रखे गए हैं। इनमें साइकिल, केसियो, स्केट्स, रॉकिंग चेयर, क्रिकेट किट, हाथ घड़ी आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए शीट क्लब की ओर से दी जाएगी। बच्चों को पेंसिल, रबर, क्लिप बोर्ड, रंग, क्रेयॉन, ब्रश आदि अपने साथ लाने होंगे। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व नाश्ता दिया जाएगा। विजेताओं की कृतियां क्लब की मेगजीन में प्रकाशित होगी।
क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि इसके साथ ही 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता भी होगी। इसके संयोजक डॉ. देवेन्द्र सरीन एवं डॉ. बी. एल. सिरोया को बनाया गया है। पर्यावरण संरक्षण विषयक पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता कक्षा नौ से 12 तक के लिए होगी। प्रत्येक स्कूल से पांच विद्यार्थियों को लिया जाएगा। इसके संयोजक परमेश्वर धर्मावत एवं जतिन नागौरी हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply