Header Banner

नई तकनीकी सुविधाओं का लाभ उठाएं : श्रीराम

BY — April 29, 2013

एसबीबीजे सेक्टर 11 शाखा के नए परिसर का उद्घाटन

290403Udaipur. आज प्रातः स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर के प्रबंध निदेशक बी. श्रीराम ने कहा कि उपलब्ध नये तकनीकी उत्पादों का ग्राहकों को अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। वे यहां हिरणमगरी सेक्टर 11 शाखा के नये परिसर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि शाखा व्यवसाय 300 करोड़ से अधिक हो गया है । शाखा के नये एवं विस्तृत परिसर में पहले से और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध है । आशा है इस वर्ष शाखा का व्यवसाय 500 करोड़ पार कर लेगा। इससे पूर्व महाप्रबंधक (नेटवर्क) अजॅय नकीब ने संबोधित करते हुए बताया कि उत्कृष्ट  ग्राहक सेवा की दृष्टि से बैंक की समस्त शाखाएं वातानुकुलित की गई है। उदयपुर अंचल के उप-महाप्रबंधक बलविन्द्रकुमार ने बताया कि बैंक के लिए ग्राहक पहले भी महत्वूपर्ण था, आज भी है एवं कल भी रहेगा। शाखा मुख्य प्रबंधक प्रवीण मेहता ने बुके भेंट कर प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक एस. के. सिंह का स्वागत किया। आभार सहायक महाप्रबंधक एक.के. शर्मा ने व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply