Header Banner

महिला पर तेजाब फेंका

BY — October 18, 2011
चिकित्सालय में भर्ती घायल महिला.

उदयपुर. udaipur शहर के अम्बा माता थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी महिला पर एक अज्ञात युवक तेज़ाब डाल कर फरार हो गया. महिला का चेहरा काफी झुलस गया. उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार शालू (२५) अपने बच्चे साहिल को स्कूल से लेकर घर जा रही थी. घर के पास पहुँची ही थी कि मुह पर कपडा लपेटे एक बाइक सवार पास आया और हाथ में पकडे डिब्बे में भरे तेजाब (acid)  को शालू के मुह पर उड़ेल कर वहां से फरार हो गया. भरी दुपहरी में हुई घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया और महिला चिल्लाती हुई सड़क पर गिर पड़ी. मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर जाब्ता पहुंचा. बताया गया कि पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में महिला ने आरोपी को पहचानने से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार महिला का मुह, सीना व गला झुलसा है. महिला को उपचार दिलवा कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply