Header Banner

वरिष्ठ नागरिक भी ले रहे हैं निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

BY — May 5, 2013

050501Udaipur. अब कम्यूटर किशोर और युवाओं के लिए ही नहीं रह गया है। वरिष्ठ  नागरिक भी इसका निशुल्क  लाभ उठा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को यह अवसर उपलब्ध कराया है ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन ने।

यहां संचालित क्लब ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्यूटर क्लब की ओर से निशुल्क कम्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम गत एक मई से शुरू हुआ। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में करीब 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक भाग ले रहे हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को कम्प्यूटर के तकनीकी ज्ञान के साथ ही आज के युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता इन्टरनेट की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, ताकि वे प्रवासी परिजनों के सम्पर्क में रह सकें। इससे पहले अब तक 350 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को यह निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समन्वयक सांझ नरूला ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण गत वर्ष 2012 में प्रारम्भ किया गया जिसमें अब तक 350 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply