Header Banner

सेटेलाइट में शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण

BY — June 5, 2013

050602Udaipur. हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में छोटूलाल चित्तौहड़ा मेमोरियल ट्रस्टल की ओर से लक्ष्मी जल मंदिर का लोकार्पण छोटूलाल चित्तौड़ा की धर्मपत्नी लक्ष्मीदेवी ने किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक चित्तौड़ा ने बताया कि सेटेलाईट हॉस्पीटल में मरीजों की काफी भीड़ रहती है। अस्पताल में शुद्ध एवं शीतल जल की अत्यन्त आवश्यसकता थी। इसी हेतु ट्रस्ट द्वारा यहां पर जल मन्दिर की स्थापना का निर्णय लिया। मंत्री खूबीलाल ने बताया कि ट्रस्ट ने पक्की प्याऊ के साथ-साथ 200 लीटर वाटर कूलर, फिल्टर प्लान्ट का तथा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की है।
कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अमर सिंह चौधरी का उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में लोकेश गौड़, धीरेन्द्र सचान, मांगीलाल जोशी आदि मौजूद थे। ट्रस्ट द्वारा अस्पताल के सभी रोगियों व उनके परिवारजन को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply