Header Banner

युवा मोर्चा ने अभियंता को भेंट की ट्यूब लाइट्स

BY — June 10, 2013

बिजली की अघोषित कटौती व मूल्यवृद्धि पर आक्रोश

100601Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला ने पटेल सर्कल स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर बिजली की अघोषित कटौती एवं मूल्यवृद्धि के विरोध में अधीक्षण अभियंता को ट्यूबलाइट्स भेंट की और प्रदर्शन किया।

महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ट्यूबलाइट, बल्ब लेकर दो घण्टे तक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम सभी ये ट्यूबलाइट व बल्ब अपने घरों से लाए हैं। शास्त्री ने बल्ब और सीएफएल का हवाला देते हुए कहा कि शहर में घण्टाघर, बड़ा बाजार, सूरजपोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार, देहली गेट, हाथीपोल, सविना, सेक्टर 3,4,5,11 में कभी कभी तो बिना सूचना के 4 से 5 घण्टे तक बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनता एवं व्यापारी वर्ग त्रस्त है। इस अवसर पर नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, जयेश चम्पावत, लवदेव बागड़ी, मयंक कोठारी, राजेश स्वर्णकार, प्रदीप श्रीमाली, शंकर डांगी, राजेश अग्रवाल, मोहन डांगी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply